✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News: बिहार के भागलपुर -जमालपुर रेल खंड पर कैसे टला बड़ा रेल हादसा, क्यों परेशान रहे यात्री!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:04:48 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पहुंची सूचना के अनुसार रविवार के तड़के बिहार के भागलपुर -जमालपुर रेल खंड पर एक बड़ा हादसा टल गया.  रेलवे ट्रैक के पास ओवरहेड तार टूटकर  गिर गया.  यह घटना नाथ नगर और मुरारपुर स्टेशन के बीच हुई बताई गई है.  रेलवे ट्रैक पर तार गिरने के बाद रेल परिचालन एकाएक ठप हो गया.  

बताया गया है कि सुबह लगभग 5:30 बजे दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नाथनगर स्टेशन पर रोक दिया गया.  रेलवे ने यात्रियों को परिचालन में आई  दिक्कत की जानकारी दी.  यात्रियों को बताया गया कि  तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई है और रिपेयर का काम चल रहा है.  लगभग 2 घंटे तक तकनीकी टीम के काम करने के बाद रेलवे परिचालन को शुरू किया जा सका.  

इस दौरान ट्रेनें  जहां-तहाँ  खड़ी रही. जानकारी के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ हाई टेंशन तार रेलवे ट्रैक पर टूट कर गिर गया.  जोरदार आवाज हुई, इस वजह से अफरातफरी  मच गई थी. अगल-बगल के गांव वाले भी परेशान हो गए. तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने पहले   पुलिस को दी.  पुलिस टीम ने रेलवे अधिकारियों को खबर की, जिसके बाद परिचालन रोक दिया गया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadBiharRailwayHigh TensionWire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.