धनबाद(DHANBAD): यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के लिए भोपाल-धनबाद एवं भोपाल-चोपन के मध्य नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01631/01632 भोपाल-धनबाद-भोपाल ट्रेन का शुभारंभ भोपाल से 24.02.26 को उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। उद्घाटन सेवा के पश्चात नियमित परिचालन निर्धारित तिथियों से प्रारंभ किया जाएगा---
01631/01632 भोपाल-धनबाद-भोपाल उद्घाटन स्पेशल-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन की तिथि
1. 01631 भोपाल-धनबाद उद्घाटन स्पेशल 24.02.26
2. 01632 धनबाद-भोपाल उद्घाटन स्पेशल 25.02.26
-------------------------------------------------------------------------
गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
1. 11631 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार 27.02.26 से
2. 11632 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार, शनिवार, रविवार 01.03.26 से
---------------------------------------------------------------------------------------
गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
1. 11633 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस रविवार 01.03.26 से
2. 11634 चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार 02.03.26 से
यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने दी है.
