✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News:पूर्व मध्य रेलवे को मिलने जा रही पांच अमृत भारत ट्रेन ,धनबाद और देवघर को कैसे होगा फ़ायदा!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:04:58 AM

धनबाद(DHANBAD) | पूर्व मध्य रेलवे में पांच डिवीज़न दानापुर, मुगलसराय, धनबाद, समस्तीपुर और सोनपुर आते है. पांचों मंडल के क्षेत्र में  05 नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन  शुरू होने जा रहा है. जानकारी के अनुसार -----

गाड़ी सं. 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा.   यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते 20.55 बजे धनबाद, 21.18 बजे नेसुब गोमो, 21.33 बजे पारसनाथ, 22.25 बजे कोडरमा, 23.50 बजे गया तथा 19.01.2026 को 00.38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 00.51 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड, 02.50 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.  

गाड़ी सं. 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03141 संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा.   यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 16.34 बजे दुर्गापुर, 16.57 बजे आसनसोल, 17.50 बजे मधुपुर, 18.11 बजे जसीडीह, 21.58 बजे पटना तथा अगले दिन 01.25 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी.  

गाड़ी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 17.01.2026 को गाड़ी सं. 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा.   यह उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी । 

गाड़ी सं. 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा.   यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया,    16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुचेंगी.  

गाड़ी सं. 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा.   यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुचेंगी.  बताया गया है कि उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी.

Tags:DhanbadRailwayAmrit BharatTrainSuwidha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.