✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News: सांसद ढुल्लू महतो की डिमांड पर धनबाद से LTT को मिल गई सीधी ट्रेन , जानिए क्या होंगे फायदे !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 7:27:25 PM

  
धनबाद(DHANBAD) :  यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के लिए  गाड़ी संख्या 03379/ 03380 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल के परिचालन को नियमित किया जाएगा.  जिसका का शुभारंभ दिनांक 06.04.2026 को गाड़ी  संख्या 13379 उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।  यह ट्रेन धनबाद से कतरासगढ़-चन्द्रपुरा-बोकारो थर्मल-रांची रोड-पतरातू-खलारी-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेनुकुट-ओबरा डैम-सिंगरौली के रास्ते लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) को जाएगी. गाड़ी संख्या 13379 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस का परिचालन धनबाद स्टेशन से प्रत्येक सोमवार तथा गाड़ी संख्या 13380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद का परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह जानकारी  वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,मनीष सौरभ ने दी है. 

रेल मंत्रालय ने ढुल्लू महतो को दिया था जवाब 

धनबाद के  सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद–मुंबई रेल संपर्क से जुड़ी गंभीर समस्याओं को सदन में प्रमुखता से रखा था. इस पर जवाब देते हुए रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03379/03380 धनबाद–लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए अब 13379/13380 धनबाद–लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।  यह निर्णय क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. सांसद  ने अपने प्रश्न में यह प्रमुख चिंता व्यक्त की थी कि 03379/80 (धनबाद–मुंबई एलटीटी स्पेशल) के बंद होने से सीआईसी के बरकाकाना–डाल्टनगंज–गढ़वा रोड सेक्शन का पश्चिमी क्षेत्र से सीधा रेल संपर्क समाप्त हो गया है. यह क्षेत्र देश के महत्वपूर्ण कोयला उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र है, जहां से बड़ी संख्या में श्रमिक, व्यवसायी और आम नागरिक मुंबई तथा पश्चिमी भारत की ओर यात्रा करते है.  इस सीधी सेवा के अभाव में यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त समय का सामना करना पड़ रहा था. 

सांसद ने कहा : कोल् बेल्ट में ट्रेन की बेहतर और सीधी रेल सेवा अत्यंत आवश्यक है

सांसद ने यह भी रेखांकित किया कि वर्तमान में हावड़ा - मुंबई सेक्टर की ट्रेनों पर अत्यधिक निर्भरता है, विशेष रूप से ट्रेन संख्या 12321/12322 (हावड़ा–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस) पर. हावड़ा टर्मिनल पर अत्यधिक भीड़ और सैचुरेशन के कारण धनबाद जैसे मध्यवर्ती औद्योगिक शहरों के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ प्राप्त करने में कठिनाई होती है.  इससे न केवल आम यात्रियों बल्कि श्रमिकों और व्यवसायिक वर्ग को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ती है. सांसद  ने धनबाद जंक्शन, चंद्रपुरा जंक्शन, डाल्टनगंज जंक्शन, सिंगरौली जंक्शन और भुसावल जंक्शन को जोड़ने वाली नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.  उन्होंने कहा कि झारखंड का कोल बेल्ट देश की ऊर्जा और औद्योगिक जरूरतों का महत्वपूर्ण आधार है, जहां से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और कारोबारी देश के विभिन्न हिस्सों में जाते है.ऐसे में इस क्षेत्र के लिए बेहतर और सीधी रेल सेवा अत्यंत आवश्यक है.

Tags:DhanbadJharkhandRailLTTSuwidha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.