✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News: धनबाद डीआरएम ने यात्रियों से किया “अमृत संवाद", पढ़िए क्या था उद्देश्य

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:24:30 PM

धनबाद(DHANBAD) : बुधवार को “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के पंद्रहवें दिन   धनबाद मंडल में विभिन्न स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.  इस क्रम में धनबाद स्टेशन के साउथ साइड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट से धनबाद रेलवे स्टेडियम तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया.  वॉकथॉन का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र ने  किया , जिसमें धनबाद नगर आयुक्त, समाजसेवीगण तथा मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.  वॉकथॉन के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने धनबाद स्टेशन पर यात्रियों से “अमृत संवाद” किया. 

रेलवे की सुविधाओं को और अपग्रेड करने की  कोशिश 

 इस दौरान उन्होंने यात्रियों को स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी दी तथा उनसे सुझाव आमंत्रित किए, ताकि रेलवे सेवाओं में और अधिक सुधार किया जा सके. कार्यक्रम के समापन पर धनबाद रेलवे स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.  मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. 

सफाई कर्मचारी किये गए सम्मानित 
 
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया तथा चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.  इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान भी चलाया गया तथा यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया.  कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपने आस-पास, मोहल्ले एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने की शपथ ली. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRailwayKaryakramDRMNagar Ayukt

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.