✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची लखनऊ नई ट्रेन को रेलमंत्री ने दी सहमति, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस भी होगी फिर से शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:57:17 AM

पलामू (PALAMU): झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची से लखनऊ के लिए नई ट्रेन चलाने की सहमति दे दी है. यह ट्रेन पलामू होकर अयोध्या मार्ग से लखनऊ तक जाएगी. लंबे समय से चल रही इस मांग को अब केंद्र से हरी झंडी मिल गई है.

सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में झारखंड के सांसदों विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी. इसी दौरान रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फेरों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. अब राजधानी सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू होकर तथा चार दिन हजारीबाग कोडरमा होकर चलेगी.

कोहरे के कारण बंद की गई रांची–नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को भी दोबारा शुरू करने पर सहमति मिल गई है. पलामू क्षेत्र के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन मानी जाती है.

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की मांग पर धनबाद से एलटीटी स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने के लिए भी रेल मंत्रालय ने तीन दिनों के भीतर अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया है. अगले कुछ महीनों में रांची लखनऊ नई ट्रेन के परिचालन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है.

रिपोर्ट : ज़फ़र हुसैन

Tags:palamupalamu newspalamu latest nespalamu news updateindian railwaysnew Ranchi-Lucknow trainnew Ranchi-Lucknow train news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.