धनबाद(DHANBAD): यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पुरुलिया के मध्य दिनांक 02.04.2026 से एक नई साप्ताहिक ट्रेन 14022/14021 आनंद विहार-पुरूरिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. यह नई ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक गुरूवार को तथा पुरुलिया से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस नई ट्रेन का परिचालन डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-जपला-गढ़वा रोड-डालटनगंज-बरवाडीह-लातेहार-टोरी-लोहरदगा-रांची-मुरी के रास्ते किया जैग. इस नई ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी को 06, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
गाड़ी सं. 14022 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-अयोध्या कैंट-वाराणसी के रास्ते 22.40 बजे डीडीयू, 23.24 बजे भभुआ रोड, 23़.53 बजे सासाराम, शुक्रवार को 00.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 00.55 बजे जपला, 02.30 बजे गढ़वा रोड जं., 03.13 बजे डालटनगंज, 03.43 बजे बरवाडीह, 04.20 बजे लातेहार, 05.15 बजे टोरी, 06.00 बजे लोहरडगा, 07.20 बजे रांची, 08.40 बजे मूरी रुकते हुए 10.40 बजे पुरुलिया पहुचेंगी।
वापसी में गाड़ी सं. 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस दिनांक 03.04.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से 17.00 बजे खुलकर 18.18 बजे मूरी, 19.35 बजे रांची, 21.10 बजे लोहरडगा, 22.15 बजे टोरी, 22.55 बजे लातेहार, शनिवार को 00.01 बजे बरवाडीह, 00.30 बजे डालटनगंज, 01.40 बजे गढ़वा रोड जं., 02.15 बजे जपला, 03.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 03.52 बजे सासाराम, 04.35 बजे भभुआ रोड, 05.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो