✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेल यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 31 मार्च तक रांची रेल मंडल में ट्रेनों का रूट बदला, कई स्पेशल ट्रेनें भी रद्द

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 4:51:31 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रेल यात्रियों को आने वैक दिनों में कुछ परेशानी झेलनी पद सकती है. असल में अगर आप रांची या आसपास के रूट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से जानकारी लेना बेहद जरूरी है. दरअसल, रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, वहीं कुछ होली स्पेशल ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है. ऐसे में बिना अपडेट के सफर करने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार, रांची रेल मंडल के रांची–लोहरदगा–टोरी सेक्शन में नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर बने पुल संख्या 115 की मरम्मत का काम चल रहा है. इसी कारण 24 मार्च से 31 मार्च तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) 25 मार्च को अब टोरी–बरकाकाना–मेसरा–टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुंचेगी. वहीं 20407 रांची–नई दिल्ली राजधानी 26 मार्च को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसी तरह 12454 और 12453 राजधानी एक्सप्रेस भी 28 और 29 मार्च को बदले हुए रूट से संचालित होंगी.

इसके अलावा चोपन–रांची (18632) और रांची–चोपन (18631) एक्सप्रेस को भी अलग-अलग तिथियों पर डायवर्ट किया गया है. सासाराम–रांची (18636) और रांची–सासाराम (18635) एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक परिवर्तित मार्ग से ही चलेंगी.

अजमेर–सांतरागाछी (08612) और सांतरागाछी–अजमेर (08611) एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है.

वहीं, चक्रधरपुर मंडल ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसमें टाटा–बक्सर, बक्सर–टाटा, टाटा–कटिहार और कटिहार–टाटा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इसके साथ ही सांतरागाछी–डिब्रूगढ़ और डिब्रूगढ़–सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के कुछ फेरे भी रद्द किए गए हैं.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

Tags:train routesranchi train routesranchi train routes changedtrain routes divertedtrain routes diverted in ranchilatest newsnews updatetop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.