✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड, बिहार -यूपी के रेल यात्री होशियार! ऐसे "साधुओं" के लड्डू से चली जाएगी आपकी जान

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 2:28:11 PM

TNP DESK- अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो साधु के भेष  में ठगो  से सावधान रहे.  यह  साधु आपको प्रसाद के रूप में लड्डू खिलाकर आपके सारे सामान हथिया लेंगे. साधुओं का यह लड्डू आपकी जान भी ले सकता है.  क्या आप सोच सकते हैं कि साधु के हाथ का लड्डू खाकर किसी की जान भी जा सकती है.  लेकिन ऐसा हुआ है.  यह  लड्डू किसी सच  के साधु ने नहीं खिलाई थी, बल्कि ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले साधुओं की करतूत थी.  महिला की तो जान चली गई लेकिन साधु भी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं.  

रहने वाले यूपी के लेकिन डेरा था बंगाल में 

जानकारी के अनुसार नशीला  लड्डू खिलाकर रेल यात्रियों को लूटने वाले उत्तर प्रदेश के एक गिरोह का खुलासा हुआ है.  धनबाद रेल मंडल की आरपीएफ की स्पेशल टीम ने गिरोह के सात  को पकड़ा है.  यह सभी साधु के भेष  में ट्रेन में जहरखुरानी  गिरोह  चला रहे थे.  गिरोह ने ट्रेन में एक महिला को नशीला लड्डू खिलाया था.  जिससे  उसकी जान चली गई थी.  जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात चंबल एक्सप्रेस के अगले जनरल कोच में धनबाद से बांदा के लिए यात्रा कर रही एक महिला को नशीला लड्डू खिलाकर गिरोह के लोगों ने उसके सामान लूट लिए थे.  वह अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी.  लड्डू खाकर महिला बेहोश हो गई.   पति ने बेहोशी की हालत में उसे बांदा के  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  4 दिन इलाज चलने के बाद 15 मार्च को महिला की मौत हो गई.  

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला तो खुले राज 

पति की शिकायत पर बांदा रेल पुलिस ने मामला दर्ज किया था.  यह घटना गोमो और कोडरमा स्टेशन के बीच हुई . फिर  21 मार्च को कोडरमा रेल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.  बंगाल के स्टेशनों से लेकर झारखंड, बिहार और यूपी के स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर इस गैंग का खुलासा किया गया.  जांच में पता चला कि धनबाद स्टेशन पर गिरोह  में शामिल एक कथित साधु पानी के लिए उतरा था.  पीड़िता ने मौत से पहले इसी तरह के भेष  में अन्य साधुओं के होने की बात बताई थी.  

कई स्टेशनो के फुटेज की जाँच से हुआ मामले का खुलासा 

बाद में अन्य  स्टेशनों की फुटेज की जांच की गई.  पता चला कि 5 साधु बर्दवान  और दो साधु आसनसोल से सवार हुए थे.  यह कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम ढोंगी बनकर ट्रेन में लूटपाट करते थे.  सत्यापन के दौरान मिले मोबाइल नंबर का जब लोकेशन निकाला गया, तो उनका आसनसोल में लोकेशन मिला।  तब टीम आसनसोल पहुंची, वहां  पता चला कि सभी काली पहाड़ी स्टेशन के दक्षिण में तंबू लगाकर अस्थाई तौर पर रहते है.  फिर उन्हें पकड़ा गया.  उनके पास से नशीली दवा, ताबीज, मोर पंख, लाल पगड़ी, रुद्राक्ष माला, पीतल की छोटी मूर्ति, प्लास्टिक की मूर्ति ,कमंडल, नगद  जब्त  किए गए है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandरेल passengerBeware of fraudsters disguised as saintsFraud caseFraud to railway passenger

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.