धनबाद(DHANBAD): एसडीएम प्रेम तिवारी के नेतृत्व में मैथन रोड़ स्थित कुणाल एंटरप्राइजेज में गुरुवार को छापेमारी की गई। इस छापेमारी में लगभग एक हजार टन कोयला भंडारण किया हुआ पाया गया. इसके साथ ही परिषर के भीतर तीन ट्रक लोड होता भी पाया गया. कुणाल एंटरप्राइजेज के उपस्थित कर्मी से कोयले भंडारण की कागजात मांगी गई तो किसी भी तरह का कोई कागजात नही दिखाया गया.
एसडीएम ने अंचलाधिकारी अमृता कुमारी को निर्देश दिया कि कागजात की जांच करें, अगर त्रुटियां पाई जाती हैं तो विधि संवत कानूनी कार्रवाई करें. मौके पर एगयरकुण्ड प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिनोद कर्मकार, मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस उपस्थित थेथे.
रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा(धनबाद)