✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका केंद्रीय कारा में छापेमारी, एसपी समेत कई वरीय पदाधिकारी एक-एक सेल की कर रहे जांच, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:02:54 PM

दुमका (DUMKA): कुछ दिन पूर्व धनबाद जेल के अंदर गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. भविष्य में किसी भी जेल के अंदर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रही है. इसी कड़ी में बुधवार की शाम से केंद्रीय कारा दुमका में छापेमारी चल रही है. एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार, डीएसपी मुख्यालय बिजय कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी जेल के अंदर पहुच चुके है. काफी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को जेल के अंदर भेजा गया है. पदाधिकारियों की मौजूदगी में जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली जा रही है. समाचार प्रेषित किए जाने तक छापेमारी जारी है. जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक समान मिला या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. छापेमारी समाप्त होने के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी.

कई नक्सली औऱ अपराधी जेल में है बंद

ज्ञात हो कि केंद्रीय कारा दुमका में कई दुर्दांत नक्सली और अपराधी बंद है. दिसम्बर 2022 में अमन सिंह भी केंद्रीय कारा दुमका में बंद था. उस वक्त अमन के गुर्गे ने केंद्रीय कारा गेट ओर संतरी को लक्ष्य कर गोली चलाई थी. उसके पहले एक पर्चा भी फेंका था, जिसमें अमन सिंह को कोई दिक्कत नहीं होने की नसीहत दी गयी थी. बाद में गोली चलाने वाले अपराधी की गिरफ्तारी धनबाद से की गई थी और अमन को दुमका से हजारीबाग जेल शिफ्ट कर दिया गया था

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandhindi newstoday jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhand aaj ka newsjharkhand today newslatest newsjharkhand ka newsnewsjharkhandbreaking newstop newsdumka jaildumka trending newsRaid in Dumka Central Jailmany senior officials including SP are investigating each cellwatch video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.