✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाई अलर्ट पर धनबाद जेल में फिर हुई छापेमारी,महिला वार्ड सहित चप्पे चप्पे की हुई जांच

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:10:42 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जेल में 3 दिसंबर को गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद धनबाद जेल में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. औचक छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार की शाम भी प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने धनबाद जेल में संयुक्त छापेमारी की. छापेमारी टीम शाम को जेल के अंदर गई और रात 10 बजे के बाद बाहर निकली.

छापेमारी दल ने सभी वार्ड में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की. जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद होने की खबर है. खैनी की कुछ पुड़िया और कुछ चुनौटी मिली है. इस छापेमारी में एसडीओ उदय रजक, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू, डीएसपी अमर कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी थे.

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद जेल हाई अलर्ट पर

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद जेल हाई अलर्ट पर है. प्रभारी जेल अधीक्षक प्रदीप कुमार और जेलर दिनेश प्रसाद वर्मा लगातार धनबाद जेल में सुरक्षा को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं .सूत्रों के अनुसार धनबाद जेल के भीतर के माहौल को बिगाड़ने की भी कथित रूप से कोशिश की जा रही है. इस कारण भी प्रशासन सजग और चौकस है. धनबाद जेल की व्यवस्था बदल दी गई है .बाहर से सामान ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. जांच में यह बात सामने आई थी कि अमन सिंह की हत्या के लिए हथियार बाहर से ही झोले में भेजे गए थे. इसके बाद से प्रशासनिक चौकसी बढ़ा दी गई है. लगातार जांच पड़ताल की जा रही है. छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsGangster Aman singhDhanbad jailRaid in Dhanbad jailDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.