✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में राहुल की हुंकार, मोदी ने नहीं पढ़ा संविधान! तभी ख़त्म करने की कर रहे तैयारी  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 15, 2024,
Updated: 4:52 AM

रांची (RANCHI): झारखंड में राहुल गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी NDA के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी और इंडी गठबंधन की कमान राहुल गांधी संभाल कर लगातार चुनावी सभा कर इंडिया के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बेरमो और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित किया है. गोड्डा के महगामा में दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में चुनावी सभा किया है. इस दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है.

राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस और पूरी इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. एक तरफ बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस कर रही है तो दूसरी तरफ इस संविधान को भाजपा और आरएसएस ख़त्म करने में लगी है. उन्होंने कहा कि देश कैसे चलेगा यह संविधान से तय होता है. लेकिन एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो इसे ख़त्म करने में लगे हैं. अगर प्रधानमंत्री मोदी इस किताब को पढ़ लेते तो देश को ऊंचाई पर ले जाते. लेकिन वह तो गरीब और देश के लोगों से कम प्यार करते है. अरबपतियों का कर्जा माफ़ किया जा रहा है और गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया गया. मोदी जी अडानी और अंबानी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.

भाजपा को आदिवासी और मूलवासी से कोई लेना देना नहीं है. इन लोगों की नजर झारखंड के जंगल और पहाड़ पर है. यहां की जमीं को लूट कर अडानी को देने की तैयारी है. लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. इस संविधान से मिले अधिकार के जरिये इस लड़ाई को जनता के बिच लड़ कर ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:jharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand electionsjharkhand assembly elections 2024jharkhand assembly electionsjharkhand newsjharkhand vidhan sabha election 2024jharkhand election newsassembly election 2024jharkhandelection 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनावझारखंड चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड समाचारझारखंड चुनाव समाचारविधानसभा चुनाव 2024झारखंडचुनाव 2024राहुल गांधीइंडी गठबंधनचुनावी सभाबेरमोमहगामागोड्डादीपिका पांडे सिंहकांग्रेससंविधानप्रधानमंत्री मोदीभाजपाझामुमोRahul GandhiIndi allianceelection meetingBermoMahagamaGoddaDeepika Pandey SinghCongressConstitutionPrime Minister ModiBJPJMM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.