✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा में गरजे राहुल गांधी, कहा-बिरसा मुंडा की सोच को दबाना चाहती है BJP, आदिवासियों के अधिकारों को बचाना हमारी प्राथमिकता

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:03:15 AM

रांची (RANCHI) : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने आज सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान कहा कि बीजेपी बिरसा मुंडा की सोच को दबाना चाहती है, बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को खत्म करना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी पर संविधान को खत्म करना का भी आरोप लगाया. कहा कि महागठबंधन और कांग्रेस चाहती है कि समाज में समानता हो और देश को संविधान के माध्यम से चलाया जाए, लेकिन बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है.

जल, जंगल और जमीन छीनना चाहती है बीजेपी

राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी. लेकिन भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के लोग आपके जल, जंगल और जमीन को छीनना चाहते हैं. इसलिए वे आपको वनवासी कहते हैं. आदिवासी का मतलब होता है उस जगह का पहला मालिक. इसलिए कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है. यहां के जल, जंगल और जमीन पर पहला हक आपको मिलना चाहिए. वनवासी का मतलब है कि आप जंगल में रहते हैं. इसलिए जल, जंगल और जमीन पर आपका कोई हक नहीं है. इसलिए भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है.

 

Tags:simdega jharkhandrahul gandhinishikant dubey rahul gandhiRahul roared in SimdegaBirsa Mundajharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhandjharkhand newsassembly election 2024jharkhand election newsjharkhand election datejharkhand election 2024 datejharkhand assembly election 2024 datejharkhand assembly elections 2024assembly electionjharkhand assembly election 2024 newsjharkhand assembly electionsjharkhand vidhansabha chunav 2024jharkhand elections

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.