✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राहुल कुमार सिन्हा ने संभाला रांची DC का पदभार, कहा- जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा दरवाजा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:03:00 AM

रांची(RANCHI): राहुल कुमार सिन्हा ने 11 जुलाई 2022 को रांची उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, मौके पर छवि रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

गवर्नेंस इश्यू में किसी तरह की कोताही न हो, ये रहेगी प्राथमिकता: उपायुक्त

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज महत्वपूर्ण जिम्मेवारी ली है, पूरी कोशिश रहेगी कि प्रशासन के जितने भी तत्व हैं उन्हें समाहित करते हुए सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाते हुए जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के जितने भी गवर्नेंस इश्यू हैं, उनमें किसी तरह की कोताही न हो, ये प्राथमिकता रहेगी.

आम जनता के लिए प्रशासन का दरवाजा हमेशा खुला है: उपायुक्त

राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. आम जनता का काम समय पर हो, बेवजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ मिले.  

ये भी पढें- कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका पर सुनवाई 20 जुलाई को, मतगणना में गड़बड़ी का है आरोप

टीम भावना के साथ काम कर अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे: उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं, उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सभी का महत्वपूर्ण रोल है हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे.

आपको बता दें कि राहुल कुमार सिन्हा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व में आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं. राहुल कुमार सिन्हा ने रांची में उपविकास आयुक्त के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.