✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राहुल भी हैं फुटबॉल के दीवाने! भारत जोड़ो यात्रा के बीच में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिया विश्व कप फुटबॉल का आनंद

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:13:22 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): क्रिकेट और फुटबॉल मैच के दीवानों की भारत में कमी नहीं इस खेल के सभी दीवाने हैं और उसपर से विश्व कप हो तो क्या कहना. कल जयपुर में भी इस खेल का आनंद लेते दिखे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी. बता दें कि पूरे देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. फिलहाल यह यात्रा राजस्थान से गुजर रही है.कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा अपने विभिन्न  पड़ावों को पार करती हुई जयपुर पहुंची है. जब यह यात्रा कोटा पहुंची तो वहां का एक अलग नजारा देखने को मिला. जी हां कोटा पहुँचने पर यात्रा पर निकले राहुल के पैर थाम गए और राहुल गांधी ने फीफा वर्ल्ड कप मैच का आनंद लिया.

राहुल के साथ सभी कांग्रेसियों ने लिया मैच का आनंद 

राहुल इस मैच में पूरे मूड में दिखे. हो भी क्यों न जब बात हो मनोरंजन की तो क्या नेता क्या राजनेता राहुल ने भी फुटबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने मोरक्को और स्पेन के बीच हुए मुकाबले को बड़े स्क्रीन पर देखा गया. उनके साथ साथ चलने वाले तमाम कांग्रेसियों ने इस मैच का आनंद लिया. मालूम हो कि मोरक्को ने स्पेन को शूटआउट में 3-0 से हरा दिया. स्पेन 2010 में फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन रहा है. मोरक्को पहली बार अंडर 16 में पहुंचा है. राहुल गांधी के साथ इस रोमांचक मुकाबले को एक सभी ने आनंद उठाया.

Tags:THE NEWS POSTRAHUL GANDHIFIFA WORLD CUP FOOTBALLJAYPURCONGRESS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.