✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राहुल गांधी दूसरे चरण के प्रचार में लगाएंगे ताकत! एक साथ दो जनसभा को करेंगे संबोधित

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:06:02 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में दूसरे चरण के प्रचार में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं. सभी दल के बड़े नेताओं का झारखंड दौरा जारी है. इसी कड़ी में अब राहुल गांधी दो जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. पहली सभा महगमा और दूसरी बेरमों में होने वाली है. इस सभा को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है. राहुल गांधी 15 नवंबर यानी शुक्रवार को दोनों जनसभा को संबोधित करेंगे.     

राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा होगी. इसके बाद बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

दोनों जनसभा ऐतिहासिक होने वाली है. लोग जन नायक को सुनने के लिए उत्सुक हैं. पूरा झारखंड ही फिर से इंडिया की सरकार बनाने की तैयारी में है. राहुल गांधी की दो सभा से एक बड़ा प्रभाव कई अन्य सीट पर भी होगा.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:झारखंडझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024राहुल गांधीझामुमोकांग्रेसचुनाव प्रचारजनसभाप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांतिदीपिका पांडे सिंहमहगामा विधानसभा क्षेत्रझारखंड न्यूजझारखंड पॉलिटिक्सझारखंड विधानसभा चुनाव अपडेटJharkhandJharkhand Assembly ElectionsJharkhand Assembly Elections 2024Rahul GandhiJMMCongressElection CampaignPublic MeetingState Congress Spokesperson Sonal ShantiDeepika Pandey SinghMahagama Assembly ConstituencyJharkhand NewsJharkhand PoliticsJharkhand Assembly Election Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.