✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज झारखंड के पाकुड़ पहुंचेंगे राहुल गांधी, न्याय यात्रा में चंपई सोरेन भी हो सकते हैं शामिल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:43:48 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय रथ यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ में पहुंचेगी. दो से 3 बजे के बीच में यह यात्रा पश्चिम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश करेगी. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को झंडा सौंपा जाएगा और राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे .इसके बाद लिट्टीपाड़ा बरहेट रोड पर रात्रि विश्राम करेंगे.  राहुल गांधी की यात्रा का आज 20वां दिन होगा. उसके बाद राहुल गांधी की यात्रा देवघर पहुंचेगी. देवघर में भी सभा करने की योजना है.

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन न्याय यात्रा में हो सकते हैं शामिल 

इस बीच आज पाकुड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पाकुड़ पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी के पाकुड़ पहुंचने के पहले झारखंड में नई सरकार का संभवत शपथ ग्रहण हो जाएगा. संभव है की शपथ ग्रहण होने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पाकुड़ जाएं. इसलिए भी संभवत 12:30 बजे दिन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. यह  यात्रा 3 फरवरी की शाम को धनबाद सीमा में प्रवेश कर सकती है. यह  जामताड़ा जिले के रास्ते धनबाद में प्रवेश करेगी. यहां करमदाहा में बराकर नदी पर बने पुल के निकट उनका स्वागत होगा. इधर राहुल गांधी की  यात्रा को लेकर  धनबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की तैयारी कर रहा है.कड़ाके की ठंड के बीच आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश कर रही है.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newspakud newsrahul gandhirahul gandhi nyaay yatraChampai Sorenrahul ghandhi in pakudrahul gandhi newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.