✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार पर बरसे रघुवर दास,कहा फिर उलगुलान करने की जरुरत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:47:10 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर बिस्टुपुर के चैम्बर भवन सभागार में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य मे पेसा कानून लागू होना चाहिए, उन्होंने कहा कि अब तो हाईकोर्ट ने भी राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस भेज दिया है, अब राज्य सरकार को पेसा कानून लागू कर देना चाहिए. 

आदिवासियों का हकमारी कर रही है झारखंड सरकार-रघुवर

रघुवर दास ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है, जो अपने आप को आदिवासीयों का हितैशी बताते है, फिर मुख्यमंत्री किस दबाव में है कि वे राज्य में पेसा कानून नहीं लागू कर रहें है, रघुवर दास ने कहा कि राज्य मे वैसी शक्तियाँ काम कर रही है जो राज्य में पेसा कानून को लागू नहीं होने देना चाहती है, उन्होंने कहा कि राज्य मे पैसा कानून लागू होगा तो राज्य के आदिवासीयों को ही इसका लाभ मिलेगा.

यदि पेसा कानून लागू नहीं हुआ तो उलगुलान की जरूरत-रघुवर 

रघुवर दास ने कहा कि देश के 8 राज्यों मे पेसा कानून लागू है, केवल ओडिशा ओर झारखंड में ही यह कानून लागू नहीं है,अब आदिवासी जाग रहें है ओर इस पेसा कानून को लागू करने को लेकर आंदोलन भी कर रहें है, एक बार फिर उलगुलान करने की जरूरत है, जिस प्रकार अंग्रेजी प्रशासन के खिलाफ पहले आदिवासियों ने ही उलगुलान किया था, आज पेसा कानून को लेकर उसी प्रकार उलगुलान करने की अवश्यकता है, उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम के बाद वे खुद जन चौपाल लगा कर आदिवासियों को जगाने का काम करेंगे, ज़ब तक राज्य में पेसा कानून लागू नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Pesa actPesa act in JharkhandRaghuwar dasCm hemat SorenTrending newsViral newsJharkhand polittiscJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.