✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में बढ़ रहे अपराध को लेकर रघुवर दास ने जताई चिंता, जानिये क्या कहा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:12:10 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य में लगातार बढ़ते लव जिहाद के मामले और आदिवासी किशोरियों के साथ हुई घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस तरह की मानसिकता रखने वालों पर सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रही है. अगर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों की कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि कोई भी इस तरह की घटना को अंजाद देने से पहले हजारों बार सोचे.

आरोपियों पर कड़ी धारा लगाकर कार्रवाई करें सरकार - रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में लव जिहाद, बलात्कार जैसी घटनाएं काफी बढ़ रही है. राज्य सरकार को चाहिए इस तरह की मानसिकता रखने वालों पर कड़ी से कड़ी धारा लगाकर कार्रवाई करें. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की घटनाएं अगर होती रही तो राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होगी. जिससे राज्य का विकास नहीं होगा. राज्य में इस तरह की घटना पर रघुवर दास ने काफी चिंता जताई है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.