✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्यपाल पद संभालने के बाद पहली बार झारखंड आए रघुवर दास, जानिए क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:24:44 PM

रांची(RANCHI ): - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास पद संभालने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे. दोपहर लगभग 1 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान रांची के उपायुक्त और एसएसपी मौजूद थे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रघुवर दास का भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. रांची महानगर इकाई के द्वारा उनका स्वागत किया.

रास्ते में भी रघुवर दास का हुआ स्वागत

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास भुवनेश्वर से रांची पहुंचने के बाद अपने धुर्वा स्थित आवास पहुंचे. वहां पर भी बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और विभिन्न संगठनों के लोग उनका अभिनंदन करने के लिए पहुंचे. आवास पर भी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और नवीन जायसवाल उनसे मिले. इसके अलावा रांची के सांसद संजय सेठ,पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी उससे मिले. इसके बाद सड़क मार्ग से उड़ीसा के राज्यपाल पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हुए.रास्ते में बुंडू में भी उनका स्वागत किया गया.पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया.

क्या कहा उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पर त्यौहार में स्थानीय कार्यक्रमों के बने हुए उत्पादन का उपयोग किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के नारे को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि वह हजरत के हर घर में रोशनी हो सके. उन्होंने झारखंड समेत पूरे देश के लोगों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दी.

Tags:JharkhandRanchiRaghuvar Das came to JharkhandOdisa governor raghuvar dasRaghuvar das

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.