धनबाद(DHANBAD): पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ और तेल भरवाने की होड़ के बीच अब झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने जनता से पैनिक नहीं और पैनिक बाइंग से बचने की अपील की है.
एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई चैन पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों पर भीड़ और लंबी लाइनें सचमुच चिंता का विषय बनी हुई हैं.यह स्थिति मुख्य रूप से अफवाहों, पैनिक बाइंग के कारण पैदा हुई है.अब इस अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए झारखण्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन आगे आया है.एसोसिएशन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.बीते कुछ घंटों में कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग जल्दबाज़ी में अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे हैं.इस पैनिक बाइंग की वजह से कई जगहों पर अनावश्यक दबाव की स्थिति बन गई है.लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन खरीदें.
ऑयल कंपनियों की ओर से नियमित सप्लाई जारी है और किसी तरह का संकट नहीं है.
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ऑयल कम्पनियों ने अधिक तेल आपूर्ति की है.एसोसिएशन के अनुसार भारत पेट्रोलियम ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में 47 हजार 3 सौ 8 केएल डीजल की आपूर्ति की थी जबकि इस वर्ष अप्रैल में 52 हजार 1 सौ 89 केएल तेल की आपूर्ति की.इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पिछले साल 33 हजार केएल और इस वर्ष अप्रैल में 44 हजार केएल तेल की आपूर्ति पुरे झारखण्ड में की.इंडियन ऑयल ने भी बढ़त बनाई. रिलाईनस ने भी कटौती नहीं की जबकि नायरा ऑयल कंपनी ने कटौती की है.
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि परसो तक पँपो पर लाईन नहीं थी.प्रधानमंत्री के एक अपील के बाद लोगों में एक आभास बना कि कही न कही तेल के दाम बढ़ सकते हैं और इस वजह से पंपो का रुख करने लगे।
बहरहाल, एसोसिएशन ने साफ किया है कि राज्य में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह का संकट नहीं है। ऑयल कंपनियां पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति कर रही हैं। लोग पैनिक होने से बचें।