✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में कम बारिश को लेकर लोकसभा में उठा सवाल, सांसद विद्युत वरण महतो ने सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:13:43 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है. लेकिन, इससे पहले राज्य में कम वर्षा ने किसानों की कमर तोड़ दी थी. मॉनसून के मौसम में औसत से कम बारिश से लोग हलकान थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा में झारखंड में कम बारिश का मुद्दा उठाया. सांसद ने शुक्रवार को लोकसभा में झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की. उन्होंने सदन में नियम 377 के अधीन ममला उठाते हुए कहा कि वे एक महत्वपूर्ण विषय की और ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं.

सूखाड़ जैसे हालात

दरअसल, जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला के साथ-साथ झारखंड राज्य के अन्य जिलों में भी पानी नहीं बरसने के कारण सुखाड़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं. इस साल एक जून से जुलाई महीने तक 238.8 मिमी बारिश अभी तक हुई है. जबकि अभी 455.9 मिमी पानी बरस जाना चाहिए था

80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर

राज्य की 80 प्रतिशत आबादी खेती पर आश्रित है. लिहाजा, अभी तक झारखंड के 24 जिलों में बेहद कम बारिश हुई है. विशेषकर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में इस दौरान बारिश न के बराबर ही हुई है. वही झारखंड में मानसून के आने से अभी तक लगभग 48 प्रतिशत कम पानी बरसा है. साल 2023-24 के लिए खरीफ मौसम के दौरान बारिश में भारी कमी को देखते हुए झारखंड राज्य को सुखाड़ घोषित करने , इसके साथ ही आने वाले महिनों में राज्य में खाने-पीने के सामानों का संकट के साथ-साथ पशुओं को चारा प्रबंध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है.

Tags:Question raised in Lok Sabha regarding less rain in JharkhandMP Vidyut Varan Mahato demanded to declare droughtझारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगविद्युत वरण महतो ने उठाया मुद्दाMp Vidyut varan mahtojharkhand droughtjamsedpur sansadvidyut-varan-mahato-raised-his-voice-in-the-lok-sabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.