✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में लोगों की जान से खेल रहे झोलाछाप डॉक्टर! फिर एक फर्जी डॉक्टर ने ली मासूम की जान, तो स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 1, 2024,
Updated: 4:45 AM

गढ़वा(GADHWA): गढ़वा में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों का खेल चल रहा है.गढ़वा जिले मे झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है.जिले से रोजाना ऐसे मामले मामले आ रहे है, लेकिन स्वास्थ विभाग मौन है,और कार्रवाई करने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है. ताजा मामला गढ़वा के कांडी प्रखंड के कांडी बाजार से सामने आया है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के निजी क्लीनिक पर आरोप है कि डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला के बच्चे की जान ले ली है. यह झोलाछाप डॉक्टर एक महिला है, जो एएनएम का कार्य करती है, ये मरीजों को अस्पताल से बहला फुसला कर अपने निजी क्लीनिक में ले जा कर प्रसव कराती है. इसी महिला झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीरावस्था में गढ़वा स्थित एक अस्पताल में भर्ती है.   

फर्जी डॉक्टर ने महिला के बच्चे की ली जान

जानकारी के अनुसार कांडी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के शिवंडी टोला निवासी पंकज यादव ने प्रसव पीड़ा से परेशान पनी पत्नी पूजा कुमारी को कांडी बाजार स्थित महिला चिकित्सक प्रतिमा देवी के पास ले गये.महिला चिकित्सक द्वारा इलाज जारी रखने के 9 घंटे बाद भी कोई खास लाभ नहीं मिलने पर परिजनों ने  महिला को बाहर ले जाने के लिए महिला डॉक्टर से डिस्टार्ज करने का आग्रह किया, लेकिन उक्त महिला डॉक्टर ने झूठा आश्वासन देते हुए महिला का इलाज जारी रखा.परिजनों के अनुसार 10 घंटे बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया साथ ही अधिक रक्तस्राव होने की वजह से महिला की स्थिति काफी खराब हो गई.   

महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने क्लीनिक के बाहर जमकर किया हंगामा 

वहीं इसके बाद महिला के पति और परिजनों ने महिला डॉक्टर के खिलाफ कांडी थाना,रेफरल अस्पताल मझिआंव और सिविल सर्जन गढ़वा को आवेदन देते हुए कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया.वहीं घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया. इसकी जानकरी मिलते ही डीसी ने सिविल सर्जन को जांच का निर्देश दिया, जिसके बाद सिविल सर्जन ने क्लीनिक को शील करते हुए मामले की कार्रवाई में जुट गए. समाजसेवी ने बताया कि इस क्षेत्र मे अवैध रूप से निजी क्लीनिक खोल कर लोग बैठे हुए है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मुकदर्शक बना हुआ है और झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान ले रहे है.वहीं इस मामले पर सिविल सर्जन ने कहा कि दोनों ओर से आवेदन मिला , प्रसव पीड़ा के बाद महिला निजी क्लीनिक में आई थी, बच्चा मृत पैदा हुआ था, फिलहाल क्लीनिक को शील कर दिया गया है और जांच जारी है.   

Tags:fake doctor of garhwafake doctor of jharkhandfake doctorquack doctor playing with peoples lives in garhwafake doctor took the life of innocent childgarhwagadhwa newsgadhwa news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayHealth department sealed the clinicHealth departmentHealth department sealed the clinic gadhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.