✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Putkee Blasting Case: घायल लालू की मौत के बाद फिर क्यों भड़का आक्रोश, क्या है मांग, पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:21:52 AM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के पुटकी में गुरुवार को ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर में घायल लालू  बाउरी  की मौत हो गई है. इसके बाद फिर हंगामा शुरू हो गया है. जानकारी निकल कर आई है कि शनिवार को परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश को बीसीसीएल के पीबी  एरिया के गेट पर रखकर नौकरी और मुआवजा की मांग  कर रहे है.  ग्रामीणों में गुस्सा है.  इस मामले में तीन कोयला अधिकारियों सहित आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक पर भी पुलिस में केस  हुआ था . यह मुक़दमा घायल होने के बाद हुआ था ,अब तो मौत होने की बात सामने आई है. 

घटना के बाद तीन कोयला अधिकारियो पर हुआ था केस 

धनबाद के पुटकी में गुरुवार को ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर से एक के घायल होने के बाद तीन कोयला अधिकारियों समेत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर पर मुकदमा किया गया था .  बता दे कि गोपालीचक कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी एसटीजी में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हैवी ब्लास्टिंग से लालू बाउरी का सिर फट गया. कहा जाता है कि उसकी खोपड़ी खुल गई थी . ब्लास्टिंग के दौरान अगल-बगल के इलाकों में पत्थरों की बरसात शुरू हो गई थी. इस घटना में करीब दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे  .गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया  था. आउटसोर्सिंग परिसर में लोग प्रवेश कर गए और दर्जन भर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था.  इसके बाद दोपहर 3 बजे धनबाद -बोकारो सड़क को जाम कर दी थी.  

उड़े पत्थर से खोपड़ी खुल गई थी लालू बाउरी की 

बताया जाता है कि टूटी ईंट लेने ट्रैक्टर चालक लालू बाउरी गया था. वह ड्राइविंग सीट पर बैठा था और मजदूर ट्रैक्टर में ईट लोड कर रहे थे. इसी दौरान हैवी ब्लास्टिंग से एक बड़ा पत्थर उड़कर ट्रैक्टर का पर्दा फाड़ते हुए उसके सिर पर गिर पड़ा .इस घटना से उसकी खोपड़ी खुल गई . जल्दबाजी में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहां से उसे बोकारो रेफर कर दिया गया .स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया .शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है. उसके बाद आश्रित को नौकरी ,मुआवजा की मांग पर प्रदर्शन किया जा रहा.  जानकारी के अनुसार ब्लास्टिंग से प्रभावित की शिकायत पर गोपालीचक कोलियरी परियोजना पदाधिकारी, मैनेजर, ब्लास्टिंग इंचार्ज के अलावा आउटसोर्सिंग कंपनी एसटीजी के मैनेजर के खिलाफ घातक ब्लास्टिंग कर जान माल का नुकसान व भय पैदा करने का मामला दर्ज कराया गया था . 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadPutkeeBlastingDeathPutkee BlastingDeath in putkee blasting case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.