✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में धनबाद में आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:03:51 AM

धनबाद (DHANBAD): बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ रविवार को धनबाद में सनातन धर्म जागरण समिति के आह्वान पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन सह धरना आयोजित किया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रणधीर वर्मा चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और विरोध दर्ज कराया.

इस प्रदर्शन में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मई 2024 से बांग्लादेश में सुनियोजित तरीके से हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने मंदिरों पर हमले, लूटपाट, जबरन पलायन और जान-माल के नुकसान की घटनाओं का उल्लेख करते हुए इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताया. नेताओं ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

प्रदर्शन के बाद आक्रोशित लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया. ज्ञापन में भारत सरकार से मांग की गई कि वह कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि वहां हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और इसे राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा. कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, हालांकि एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:dhanbad newsdhanbad big newsdhanbad latest newsdhanbaddhanbad news updatelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.