साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J TET) में मालतो भाषा (कोड-59) को हटाए जाने के विरोध में साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के आदिम जनजाति (PVTG) समुदाय के लोगों ने उपायुक्त को सामूहिक ज्ञापन सौंप कर इस भाषा को शामिल करने की मांग की है.ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2012 और 20 16 की JTET नियमावली में मालतो भाषा को क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन वर्तमान विज्ञापन संख्या 24/2026 में इसे हटा दिया गया है,जिससे समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर प्रभावित हो रहे है.
मालतो भाषा आदिम जनजाति समुदाय की पहचान
आवेदन में बताया गया कि मालतो भाषा आदिम जनजाति समुदाय की पहचान, संस्कृति और शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है,ऐसे में इसे सूची से बाहर करना असमानता को दर्शाता है.ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि JTET में मालतो भाषा को अविलंब पुनः शामिल किया जाए, 2012, 20 16 और 2026 के बीच भाषाओं की सूची में हुए बदलावों का स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए तथा PVTG समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं.
फिर से इस भाषा को शामिल करने की मांग
साथ ही उपायुक्त से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके.ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल
मुख्यमंत्री,JTETपरिषद,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को भी भेजी गई है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर