✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में अवैध शराब बिक्री का विरोध पड़ा महंगा, शराब माफिया ने पति पत्नी और मां पर किया जानलेवा हमला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:15:05 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के परसुडीह में पति पत्नी को अवैध शराब बिकरी का विरोध करना महंगा पड़ गया.जहां शराब माफियाओं ने दोनों पर जनलेवा हमला कर दिया.जिसमे टिंकू श्याम उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल है.बताया जा रहा है कि छोला गौड़ा के दुमका गोड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होती है स्थानीय लोगों ने इसका कई बार विरोध भी किया है आज शराब बिक्री के विरोध करने के लिए पहुंचे टिंकू श्याम उसकी पत्नी और मां के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया.

शराब माफ़ियों ने पति पत्नी और माँ पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक जानलेवा हमला करने वाले शराब माफिया के द्वारा 10 से 15 लड़कों को बुलाकर रखा गया था और जैसे ही इन लोग यहां पहुंचे विरोध करने के लिए तो लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है.

लोगो ने पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

 इधर पुलिस की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. आपको बता दे इससे पहले भी शराब माफिया के द्वारा क्षेत्र के लोगों पर कई बार मारपीट किया गया है. घायल महिला ने कहा कि पुलिस को कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है बल्कि पुलिस शराब माफिया के साथ मिलकर पैसा कमाती है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Crime news jamshedpurCrime in jamshedpurTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.