✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में लव जिहाद के खिलाफ धरना, साकची में जुटे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 5:49:38 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में लव जिहाद को लेकर विरोध शुरू हो गया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम लव जिहाद के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना साकची गोलचक्कर के पास आयोजित किया गया, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का समर्थन किया. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की. राज्य और देश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले को लेकर धरना दिया गया. बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस धरने में शामिल हुई. धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं. उनका कहना था कि समाज में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून और प्रशासनिक कार्रवाई जरूरी है.

कई नारे लगाए
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का खेल नहीं चलेगा, हिंदू चुप नहीं रहेगा, लव जिहाद नेट हिन्दू लड़कियां टारगेट आदि नारे लगाए गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम राज्यव्यापी हो रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लव जिहाद के खिलाफ सरकार और प्रशासन को जागरूक करना है. सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है. इसके बाद भी लव जिहाद नहीं रुक तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करेगा. कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे. 

 

Tags:Love jihadVishva Hindu ParishadBajrang DalJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.