✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में हिट एंड रन कानून का विरोध पकड़ रहा है जोर, चालकों ने लौहनगरी में टायर जलाकर सड़क किया जाम, पढ़ें क्या है मांग  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:31:31 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): हिट एंड रन कानून को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है.वहीं झारखंड के विभिन्न जिलों में भी वाहनों चालकों की ओर से इस कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन और नाराजगी जताई जा रही है. वहीं जमशेदपुर में हिट एंड रन कानून को लेकर चालकों द्वारा तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है.

चालकों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया

वहीं मंगलवार को चालकों ने बर्मामाइंस बेकिंग प्लांट, ट्यूब कंपनी गेट, साउथ गेट, जोजोबेड़ा, हाइवे के अलावा अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया. शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रक और ट्रेलर चालकों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया.चालकों ने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

चालकों ने लौहनगरी में टायर जलाकर सड़क किया जाम

वहीं चालकों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया. चालकों का कहना था कि सरकार के ऐसे कानून से चालकों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा.यदि किसी चालक से सड़क दुर्घटना हो जाए तो उसे लाखों रुपये जुर्माना और जेल का प्रावधान है. चालक का इतना वेतन ही नहीं है कि वे जुर्माना भर सके. यदि वे जेल गए तो परिवार का भरण पोषण कौन करेगा. सरकार को यह नियम वापस लेना होगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Protest against hit and run lawProtest against hit and runProtest against hit and run in jamshedpurmomentum in Jharkhanddrivers blocked the roadburning tires in Lohanagarihit and run lawhit and run law in indiahit and run law newsjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.