✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपने धर्म का प्रचार तो सही, लेकिन दूसरे धर्म की बुराई बिल्कुल गलत - जय मंगल सिंह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:07:53 AM

बोकारो (BOKARO): बेरमो के करगली बाजार में रविवार सुबह  मद्धेशिया परिवार के लोगों ने अपने कुलगुरु श्री श्री 108 श्री बाबा गणिनाथ की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई. आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर बाबा को भोग लगाया गया. इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भजन गाया गया और अनेक देवी-देवताओं का झांकियां प्रस्तुत की गईं. जिसे लोगों ने बहुत ही सराहा और लोग झूमते नजर आए. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक जय मंगल सिंह और उत्तर प्रदेश गोंडा के डीआईजी उपेंद्र खेमका शरीक हुए.

सभी के योगदान ने कार्यक्रम को बनाया सफल

कार्यक्रम में झारखंड के अनेक जगहों से लोगों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन में झारखंड बंगाल बिहार से कलाकार आए और अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह और विशिष्ट अतिथि बेरमो के करगली बाजार में पैदा हुए  हैं. उपेंद्र खेमका उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डीआईजी के पद पर विराजमान है. मौके पर कुमार जय मंगल ने कहा कि अपने वेदों को लोगों को जानना चाहिए. अपने धर्म का प्रचार करना चाहिए लेकिन किसी दूसरे धर्म का बुराई से बचें. विधायक जय मंगल ने कहा कि मेरी आवश्यकता जहां महसूस करें मुझे कहें मैं हर पल आप लोगों के साथ रहूंगा. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गोंडा के डीआईजी उपेंद्र खेमका ने सारे अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा रीमिक्स की सलाह दी और कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद जरूरी नहीं कि बड़े पद पर बैठे हैं. देश का अच्छा नागरिक बनना ही बहुत बड़ी बात होती है. इस कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी योगेश तिवारी राजन साव रघुवीर प्रसाद वार्ड पार्षद रंजीत साव सहित समाज से जुड़े सारे नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बेरमो/बोकारो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.