✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व आदिवासी दिवस पर देवघर में कार्यक्रम का आयोजन, झारखंड के वीर सपूतों को किया गया याद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:09:21 PM

देवघर(DEOGHAR):आज यानी 9 अगस्त के दिन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देवघर के पालाजोरी प्रखण्ड अंतर्गत बगदाहा में आदिवासी दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जिसमें मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सिधु कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर एसपी अजित पीटर डुंग डुंग उपस्थित हुए. 

विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस पर उन सपूतों को याद किया जाता है, जिनकी वजह से देश दुनिया में झारखण्ड के आदिवासियों की पहचान है.

.यूं तो झारखण्ड के माटी ने एक से बढ़कर एक सपूत दिए, जन्होंने देश और दुनिया में पहचान बनाई. बिरसा मुंडा,सिद्धू कान्हू,चांद भैरव अफीवासियों के नायक थे. जिन्होंने जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष किया. 

मौके पर याद किए गए झारखंड के वीर सपूत

आधुनिक भारत के निर्माण में भी आदिवासी विभूतियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं डॉ रामदयाल मुंडा,जयपाल सिंह मुंडा और कार्तिक उरांव के योगदान को झारखण्ड ही क्या पूरा देश नहीं भूल सकता है. देश की आजादी से लड़ाई से लेकर झारखण्ड के निर्माण में भी इनकी भूमिका रही.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

वहीं इस कार्यक्रम में जामुदा, सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र बंका, पालाजोरी बीडियो शिव भगत, जेएमएम के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी चिन्हित आयोग के सदस्य नर्सिंग मुर्मू, कार्य समिति सदस्य सुरेश शाह, प्रदीप चौधरी सहित अन्य कई लोग मौके पर उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:JharkhandDeogharWorld Tribal Day

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.