✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंदरी कॉलेज के प्रोफेसर ने नामांकन के बदले छात्रा से मांगी "प्यार की मिठाई", शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार,जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:24:06 AM

धनबाद(DHANBAD): शिक्षक दिवस के दिन शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मशार. क्या हो गया है शिक्षकों को.उम्र दराज कतिपय शिक्षकों की इस तरह की करतूत से पूरा समाज और शिक्षक समुदाय बदनामी झेल रहा है.

छात्रा से मांगी "प्यार की मिठाई" 

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एक शिक्षक का छात्रा से अश्लील बातचीत का वायरल हुए वीडियो का मामला अभी चर्चा में था ही, कि सिंदरी कॉलेज में एक नया मामला सामने आ गया है. सिंदरी कॉलेज के इतिहास विभाग के एक शिक्षक ने स्नातक में एडमिशन कराने के बदले में बाजार की नहीं ,बल्कि छात्रा से "प्यार की मिठाई" मांगी. इसके बाद तो बखेड़ा शुरू हो गया . प्रोफेसर की डिमांड सुन लड़की के होश उड़ गए .वह कॉलेज से चली गई और जाकर घर वालों को पूरी बात बताई. परिजन बुधवार को कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया. आरोपी प्रोफेसर के साथ धक्का मुक्की और लपड़ थप्पड़ भी किया गया. वैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ दिया आवेदन 

छात्रा ने मंगलवार की घटना की शिकायत बुधवार को सिंदरी थाना और कॉलेज के प्राचार्य से की. छात्रा ने प्रोफेसर पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया. सिंदरी पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ आवेदन दिया है. उसकी जांच कराई जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षक और छात्र का पवित्र रिश्ता भी कलंकित

इधर, यह भी पता चला है कि धक्का मुक्की और मारपीट के खिलाफ सिंदरी थाने में भी एक मुकदमा आरोपी शिक्षक ने दर्ज कराया है. शिकायत मिलने के बाद प्राचार्य ने घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. जांच टीम में सिंदरी कॉलेज के पांच शिक्षकों को रखा गया है .टीम दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी. हालांकि आरोपी शिक्षक कह रहे हैं कि छात्रा द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्हें फसाया जा रहा है. खैर मामला चाहे जो भी हो, छात्रा गरीब परिवार की है और उसने प्राचार्य के समक्ष भी "प्यार की मिठाई "मांगने की बात कही है. उस समय आरोपी प्रोफेसर भी प्राचार्य के पास ही थे. इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इससे शिक्षक और छात्र का पवित्र रिश्ता भी कलंकित हो रहा है.

रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो

Tags:JharkhandDhanbadProfessor of Sindri College

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.