✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: आरोपी उत्तम ने कोर्ट में किया सरेंडर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 1:42:43 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में चर्चित सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी उतम कुमार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया आरोपी उतम कुमार ने अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सरेंडर किया. अदालत में पेशी के दौरान मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि उतम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी. इसी अनुमति के आधार पर वह बिहार के नालंदा स्थित पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

गौरतलब है कि झारखंड सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव इलाके में की गई थी. पुलिस ने उस दौरान अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह से जुड़े पांच एजेंटों को भी दबोचा था.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में अधिकांश अभ्यर्थी थे, जबकि कुछ आरोपी संगठित गिरोह से जुड़े हुए बताए गए. जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि परीक्षा में धांधली कराने के लिए सॉल्वर गैंग सक्रिय था, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर उपलब्ध कराने और परीक्षा पास कराने का दावा कर रहा था.

गिरफ्तारी के बाद भी जांच एजेंसियों ने लगातार छापेमारी अभियान जारी रखा और कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. उत्तम कुमार भी इसी मामले में आरोपी अभ्यर्थियों में शामिल है. अब तक इस मामले में 158 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि कुछ आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि पेपर लीक रैकेट से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके.

 

Tags:JharkhandJharkhand Paper Leak CaseJharkhand Constable Recruitment ScamUtam Kumar Surrender NewsJharkhand Police Exam LeakConstable Exam Paper LeakTamad Paper Leak CaseJharkhand Recruitment NewsJharkhand Latest Crime NewsCourt Surrender News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.