✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद सिपाही दौड़: बाबूलाल ने उठाया सवाल, पूछा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नौकरी बांट रहे हैं या मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:30:31 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ जारी है. इस दौरान विभिन्न जिलों में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हुई है.तो कई अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है. इस बहाली प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है. साथ ही मौत की जांच के साथ साथ आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है.  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती की अधिसूचना 8 अगस्त को निकली, 14 अगस्त को एडमिट कार्ड दिया गया और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए 22 अगस्त से दौड़ का आयोजन शुरू किया गया. ऐसे में महज 15 दिनों में अभ्यर्थी दौड़ की क्या तैयारी करेंगे?

हेमंत सरकार द्वारा आपाधापी में भादो की उमस भरी गर्मी में दौड़ आयोजित कराने के कारण ही राज्य के 6 बेरोजगार युवक मौत के मुंह में समा गए. हेमंत सरकार ने भर्ती केंद्रों पर ना तो पीने के पानी की व्यवस्था की,  ना शौचालय की और ना ही महिलाओं द्वारा छोटे बच्चों को स्तनपान कराने की कोई व्यवस्था है. ऐसी कुव्यवस्था से तो बेरोजगार युवा मरेंगे ही. उन्होंने कहा कि हेमंत जी, लगता है आपने नौकरी नहीं देने के लिए बल्कि  मौत बांटने का इंतजाम पक्का कर दिया है. कहा कि जनता को बताइए कि आखिर इन 6 बेरोजगार युवकों की मौत का जिम्मेवार कौन है?राज्य सरकार 6 बेरोजगार युवकों के मौत की न्यायिक जांच कराए और मृत युवकों के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए.

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि उत्पाद विभाग की भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चल रही है. जिसमें छात्रों को 1 घंटे में 10 किलोमीटर के दौड़ पूरी करनी होती है. इस दौड़ में कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं, वहीं बच्चों की मौत भी हो चुकी है. बाउरी ने उत्पाद विभाग की भर्ती पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का तुगलकी फरमान ही है कि पहले तो 5 वर्ष में नौकरी का वादा पूरा नहीं कर सके और जब युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा और विपक्ष का दबाव बढ़ा तो आनन-फानन में उत्पाद सिपाही की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी.

उन्होंने कहा कि उमस भारी गर्मी में 1 घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने में न जाने कितने बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए.वहीं बच्चों की जान भी चली गई है. राज्य के युवा सरकारी नौकरी को पाने के लिए अपने जान दांव पर लगाने तक को मजबूर हैं, जबकि राज्य सरकार की संवेदना मर चुकी है.नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से मांग किया कि इस दौड़ में जितने भी छात्रों की मौत हुई है उनके परिजनों को अविलंब मुआवजा प्रदान करें और एक मेडिकल टीम गठित कर इस दौर में सही मानकों की प्रक्रिया को पूरा करें, उनके बाद ही दौड़ करवाये.

Tags:jharkhand policejharkhand police salaryjharkhand utpad police job profilejharkhand utpad sipahi running dateutpad sipahi running updatejharkhand utpad sipahi running date 2024jharkhand utpad sipahi dodjharkhand utpad sipahi runningjharkhand utpad sipahi ka running kab hogajharkhand utpad sipahi running 2024jharkhand police vacancy updatejharkhand utpad sipahi running updateutpad sipahi running update 2024utpad sipahi runninghemant soren on champai sorenjharkhand political crisis livechampai soren join bjp livejharkhand politics livejharkhand news livechampai soren news livechampai soren livechampai soren in bjpbjpjmmbreaking newsjmm mein toot livehemant soren vs champai sorenkalpana sorenbihar jharkhand news livejharkhand today newsचंपाई सोरेनhemant soren livejharkhand politicshemant sorenlobin hembromjharkhand electionझारखंड

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.