धनबाद(DHANBAD):धनबाद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब अभिभावकों का गुस्सा सड़कों पर दिखने लगा है.रणधीर वर्मा स्टेडियम के पास आज दर्जनों महिलाओं ने इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया.महिलाओं का आरोप है कि उपायुक्त आदित्य रंजन के सख्त निर्देशों के बावजूद निजी स्कूल अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है. री-एडमिशन के नाम पर फीस वसूली का नया तरीका अपनाया गया है, जहां एनुअल फीस के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम ली जा रही है.
जबरन तय दुकान से खरीदने को किया जा रहा है मजबूर
इतना ही नहीं, कई स्कूलों पर यह भी आरोप है कि बच्चों को जबरन तय दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है.प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच इस तरह की वसूली ने घर का बजट बिगाड़ दिया है और अब यह बर्दाश्त के बाहर हो चुका है.
प्रशासन से दोशी स्कूल पर कार्रवाई की मांग
हर साल नए-नए नाम से पैसा लिया जा रहा है हम लोग बहुत परेशान है प्रशासन से मांग है कि ऐसे स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई हो और अभिभावकों को राहत मिले.
रिपोर्ट-नीरज कुमार