✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:27:06 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान एक सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गयी. मृतक का नाम चुन्नू रजवार है. जो साहेबगंज जिला के तालझारी थाना के सकरबन्ना गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार हत्या के जुर्म में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

रविवार को बिगड़ी थी तबियत

जानकारी के अनुसार रविवार को चुन्नू रजवार की तबियत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उसे केंद्रीय कारा प्रबंधन द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. जेल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन दुमका पहुंचे. परिजन के पहुंचने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

रिपोर्ट. पंचम झा  

Tags:Prisoner serving life sentence died during treatmentDUMKA NEWSDUMKA JAILफूलो झानो मेडिकल कॉलेज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.