✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रिंस खान की जल्द होगी गिरफ़्तारी!धनबाद पुलिस ने सीबीआई के साथ बनाया प्लान  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 11:10:08 AM

धनबाद(DHANBAD): पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. धनबाद पुलिस और सीबीआई एक साथ इस गैंग पर कार्रवाई करने का प्लान बना कर काम कर रही है. जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही कुख्यात प्रिंस खान सलाखों के पीछे होगा. बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और सर्कल इंस्पेक्टर मौजूद रहे.

क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.  खास तौर पर धनबाद से फरार चल रहे अपराधी प्रिंस खान को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है.

एसएसपी प्रभात कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रिंस खान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उसके नाम पर धमकी और अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.  पुलिस लगातार उसके सहयोगियों पर कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है. साथ ही, प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है, जिससे जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

व्यापारियों और आम जनता से अपील करते हुए एसएसपी ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. धनबाद पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है.  जरूरत पड़ने पर लोग किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. 

बता दे कि कुख्यात प्रिंस खान लंबे समय से विदेश में रह कर गैंग को चला रहा है. पुलिस का दावा है कि प्रिंस खान पाकिस्तान में बैठ कर झारखंड में गैंग को चला रहा है. लेकिन अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी.    

रिपोर्ट: नीरज कुमार  

Tags:Dhanbad NewsDhanbad PoliceGangster Prince KhanPrince khaDhanbadWasseypur NewsWassepur updateDhanbad prince khan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.