✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस का दावा: नए लड़कों को नशेड़ी बनाकर फायरिंग करा रहा प्रिंस खान गैंग,धीरेंद्र हत्याकांड में फहीम खान साक्ष्य के अभाव में बरी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:48:50 AM

धनबाद(DHANBAD): पुलिस की माने तो प्रिंस खान गैंग टूट गया है और अब गैंगस्टर को नशेड़ियों पर ही भरोसा है. शराब, गांजा और नाइट्रोजन 10 के नशे में नए लड़कों का  यह गैंग फायरिंग करता है. मंगलवार को जेल भेजे गए पांच अपराधियों से पूछताछ में पुलिस ने खुलासे का यह दावा किया है.

नशे और पैसे की लालच ने अपराध के दलदल में धकेला 

मंगलवार को एसएसपी ने बताया कि नशे और दो से ₹5000 का लालच देकर प्रिंस खान लड़कों को अपराध के दलदल में धकेल रहा है. पकड़े गए लड़कों ने बताया है कि शराब, गांजा और नाइट्रोजन 10 के नशे में वह लोग फायरिंग करते थे. जिन पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, उनका गैंग लीडर वासेपुर का आजाद आलम था. वही प्रिंस और उसके करीबी का व्हाट्सएप कॉल और मैसेज रिसीव करता था और उसी के अनुसार नए लड़कों को जोड़कर फायरिंग कराता था.बंकमोड थाना क्षेत्र में अभी हाल ही में हुई फायरिंग की दो घटनाओं के लिए प्रिंस खान ने आजाद को 25-25 हजार रुपए भेजे थे. आजाद ने रुपए अपने दोस्तों के बीच बांटे. एस एसपी ने बताया कि इसी गैंग ने पुराना बाजार के घराना ज्वेलर्स और बैंक मोड़ के सलूजा मोटर्स में फायरिंग की थी. आजाद के घर से पुलिस को एक पिस्टल, 8 गोली के अलावा अन्य आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और एक बाइक मिली है. यह बाइक भी चोरी की है और इसे धनबाद के पुटकी से चुराई गई थी. पुलिस का यह भी दावा है कि प्रिंस खान गिरोह के चिन्हित शूटर  जेल भेज दिए गए हैं.

गैंगस्टर फहीम खान और मंसूर नउवा साक्ष्य अभाव में बरी

 इधर ,रेलवे ठेकेदार धीरेंद्र सिंह की हत्या मामले में मंगलवार को कोर्ट ने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान और मंसूर नउवा को साक्ष्य अभाव में बरी करने का आदेश दिया. फहीम खान फिलहाल हत्या के मामले में जमशेदपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. जबकि मंसूर जमानत पर जेल से बाहर है. रेलवे ठेकेदार धीरेंद्र सिंह की हत्या 28 जनवरी 2013 को रेलवे के टेंडर डालने के विवाद में कर दी गई थी. धनबाद के चंद्र विहार कॉलोनी स्थित घर के बाहर धीरेंद्र सिंह को गोली मारी गई थी. मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिक  दर्ज की थी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadPrince Khan gangprince khan gang

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.