✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रिंस खान गैंग फिर बना धनबाद पुलिस के लिए सर  दर्द! तीन कथित शूटर के धराने के कुछ ही घंटे बाद  गैंग ने कारोबारी को मारी गोली

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:01:25 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में शनिवार की रात रंगदारी के लिए फिर कारोबारी को गोली मार दी गई . तरीका वही पुराना थे. अपराधी बाइक से पहुंचे, गोली मारी और भाग गए.और  पर्चा किया वायरल. इस घटना के बाद कारोबारी  एक बार फिर उग्र हो गए हैं .  शनिवार की रात दुकान बंदी के समय बैंक मोड़ के कार सेंटर के मालिक को शनिवार को ही  गोली मारने के पीछे की वजह क्या हो सकती है. कहीं यह गैंग का ढीली पड़ती पकड़ को फिर से स्थापित करने का प्रयास तो नहीं है.


प्रिंस खान गैंग ने बैंक मोड़ के कारोबारी को  मार दी गोली


वैसे दुर्गा पूजा की गहमागहमी खत्म होने के बाद पुलिस रंगदारी गैंग के खिलाफ थोड़ी ढीली पड़ गई थी. इसका तो फायदा कहीं गैंग वालों ने नहीं उठाया या फिर शनिवार को एटीएस और धनबाद पुलिस ने झारखंड के मैथन और बंगाल में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन शुटरो को पकड़ा. मैथन नेशनल हाईवे के होटल में छापेमारी कर एक शातिर बदमाश को पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य को भी पकड़ा गया. इनमें से एक पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है.एटीएस की टीम तीनों को अपने साथ रांची लेकर चली गई है .इसमें बिहार के अपराधी भी बताए गए है.बताया जाता है कि यह तीनों शार्प शूटर हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए उन्हें बुलाया गया था. 

यह भी पढ़े : 

BREAKING:  धनबाद के बैंकमोड में कार सेंटर के मालिक को मारी गई गोली,ग्राहक बनकर आए थे अपराधी

प्रिंस खान गैंग ने एक बार फिर धनबाद पुलिस के साथ-साथ झारखंड एटीएस को खुली चुनौती दे दी है

पुलिस के इस सफलता के कुछ ही घंटे बाद धनबाद के बैंक मोड़ स्थित कार सेंटर मालिक दीपक अग्रवाल को गोली मार दी गई. तरीका  वही पुराना था, बाइक से दो अपराधी पहुंचे ,एक बैकअप में था तो दूसरा दुकानदार के पास गया और बातचीत में उलझाने के बाद उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद वह फरार हो गया. इस घटना के बाद भी प्रिंस खान गैंग ने पर्चा जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है. बरहाल प्रिंस खान गैंग एक बार फिर धनबाद पुलिस के साथ-साथ झारखंड एटीएस को खुली चुनौती दे दी है. सूत्र तो यह भी बताते हैं कि एटीएस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर धनबाद में किसी बड़े कारोबारी की हत्या की योजना को टाल दिया है. धनबाद के कारोबारी आक्रोश में हैं और पुलिस उनके निशाने पर है. रविवार से कारोबारी का आंदोलन शुरू होगा. देखना होगा कारोबारी को एक बार फिर भरोसे में लेने के लिए पुलिस कौन सा कदम उठाती है.


रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:jhrkhand newsjharkhand trending newsdhanbad breaking newsdhanbad crime newstrending newstrending news dhanbadPrince Khan gangprince khan gang shoot businessmanprince khandhanbad newsprince khan dhanbadgangster prince khandhanbaddhanbad gangster prince khandhanbad crime newsdhanbad latest newsprince khan dhanbad gangprince khan videoprince khan threateneddhanbad prince khandhanbad prince khan videogangster prince khan dhanbadnanhe khan hatyakand dhanbadgangster faheem khanprince khan newsprince khan viral videodhanbad gangster prince khan urf chote sarkardhanbad gangster

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.