✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लव-सेक्स और शादी से इनकार, थाने पहुंची प्रेमिका और फिर ......

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:31:13 PM

लव-सेक्स और फिर धोखा, थाने पहुंची प्रेमिका और फिर ......

देवघर(DEOGHAR): शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के बाद प्रेमी द्वारा जब छोड़ दिया जाता है तो समाज और परिवार के ताने से बचने के लिए प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने की खबर लगातार प्रकाश में आती रहती है. लेकिन देवघर के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक प्रेमिका अपने जिद्द के आगे आखिरकार उसे छोड़ कर फरार हुए प्रेमी से ही शादी की. इस प्रेम विवाह का साक्षी दोनों के परिजन और महिला थाना की पुलिस बनी. यह शादी मधुपुर महिला थाना प्रभारी रेणु कुमारी के अथक प्रयास के बाद हुई.

3 वर्ष तक संबंध बनाने के बाद हुआ था प्रेमी फरार

मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के सारठ निवासी 23 वर्षीय हरेराम दास ने भेड़वा की रहने वाली 21 वर्षीया करिश्मा से 3 साल पहले प्यार की शुरुआत की. धीरे-धीरे यह प्यार शारिरिक संबंध में स्थापित हो गया. प्रेमी शादी का झांसा देकर महिला के साथ पिछले 3 वर्ष से लगातार संबंध बना रहा था. जानकारी के अनुसार करिश्मा के मां पिताजी नहीं है. उसका लालन पालन उसके अन्य परिजन द्वारा किया जा रहा है. समाज में बदनामी न हो इसके लिए कुछ दिन पहले करिश्मा द्वारा अब शादी करने का दवाब हरेराम पर बनाने लगी. हरेराम शादी करने से मना कर दिया. तब करिश्मा किसी तरह हिम्मत रखते हुए यह बात अपने परिजनों को बताई. मामले को सुन करिश्मा के परिजन हरेराम के परिवार वालों से मिला. फिर दोनों परिवार के दवाब में ग्रामीणों के समक्ष हरेराम ने करिश्मा के मांग में सिंदूर भरा और फिर वहां से फरार हो गया. कई दिनों तक हरेराम द्वारा करिश्मा का कोई अता पता और हाल चाल नहीं लेने से परेशान करिश्मा न्याय की मांग करने महिला थाना पहुँची.

महिला थाना प्रभारी ने मिलवाया दोनों को

करिश्मा द्वारा हरेराम के ऊपर मामला दर्ज कराने जब महिला थाना पहुँची तो वहाँ की थाना प्रभारी रेणु कुमारी ने अपने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए करिश्मा को समझाने लगी. दो परिवार और दो प्रेमी के बीच नफरत की दीवार न खड़ी हो सके इसके लिए थाना प्रभारी ने दोनों परिवार के साथ बैठक कर समझाने और मनाने की पहल शुरू कर दी. दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद महिला थाना प्रभारी की बात दोनों परिवार सहित करिश्मा और हरेराम ने खुशी खुशी मान ली. जिसके बाद मधुपुर के एक मंदिर में दोनों परिवार, स्थानीय ग्रामीण एवं महिला थाना पुलिस के समक्ष हरेराम ने करिश्मा की मांग में सिंदूर भर उसे आज से अपनी पत्नी स्वीकार करते हुए उसे घर ले गया. हरेराम और करिश्मा की आज इस तरह हुई शादी चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:deogharPretense of lovemarriagemade distance after finding out the meaningthen married the samethe efforts of the women's police station paid off

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.