✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति का दो दिवसीय झारखंड दौरा, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों में जुटा पुलिस महकमा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:42:44 AM

रांची (RANCHI) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही है. आगामी 31 जुलाई और 1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. पहला, वह 31 जुलाई को देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं दूसरे दिन यानि 1 अगस्त को वह धनबाद में आयोजित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) के 44 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. साथ ही इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रांची स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्यभर में अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही खासतौर पर देवघर, रांची और धनबाद में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं. साथ ही पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड़ पर है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर चीफ सेक्रेटरी ने की अहम बैठक
राज्य में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने रांची में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दिशा निर्देश दिया है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा और गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. साथ ही देवघर में सावन के कारण कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट से एम्स तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है, ताकि राष्ट्रपति का काफिला बिना किसी बाधा के गंतव्य तक पहुंच सके.

Tags:president visitpresident visits jarkhanddraupadi murmu jharkhand dauraaiims deogharaiims deoghar convoccationdeoghariit-ismiit-ism dhanbadjharkhand policejharkhand sarkar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.