✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में हेमंत सोरेन से समर्थन मांगा, दिया संकेत

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:33:57 PM

रांची(RANCHI)- राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की है. द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से राष्ट्रपति चुनाव में उनके लिए समर्थन मांगा है.द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन से लगभग 10 मिनट तक बात की.जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने इस बात पर खुशी जताई कि वे राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. बातचीत के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने परिवार के सदस्यों के विषय में भी जानकारी ली.

द्रोपदी को लेकर झामुमो का रुख सकारात्मक

झारखंड मुक्ति मोर्चा की शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर चर्चा हुई. वैसे यह तय हुआ कि आगे भी इस विषय पर चर्चा होगी और गुरु जी इस पर अंतिम निर्णय लेंगे लेकिन कई जेएमएम विधायकों ने द्रौपदी मुरमू को समर्थन देने के प्रति अपने सकारात्मक विचार रखे हैं दरअसल मुख्यमंत्री इस संबंध में एक बार कांग्रेस के नेताओं से भी बात करेंगे. दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा रखते हैं.

द्रोपदी आएगी झारखंड

मोटे तौर पर यह समझा जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्रौपदी मुरमू को समर्थन देगा द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आने का भी कार्यक्रम है.इस दौरान वे झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से समर्थन के बाबत मुलाकात करेंगी. संभव है उसके बाद समर्थन देने की घोषणा हो जाए.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.