✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम तय, जानिए क्या है शेड्यूल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:03:12 PM

रांची(RANCHI): राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है. इस बार झारखंड की पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी. उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में लगभग 26 घंटे रहेंगी.

राष्ट्रपति 14 नवंबर को विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. रांची के अलावा खूंटी जिले के उलीहातू में भी तैयारी चल रही है. कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 14 नवंबर को अपराह्न 3 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्य के अलावा कई संसद और विधायक भी उनका स्वागत करेंगे.

15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिले के उलीहातू जाएंगी

राज भवन में उनके ठहरने का इंतजाम है. प्रेसिडेंट सुईट में वे रहेंगी. 14 तारीख की रात में गणमान्य लोगों से उनके मुलाकात का कार्यक्रम है. इसके अलावा रात्रि भोज होगा रात्रि भोज से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे.15 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू खूंटी जिले के उलीहातू जाएंगी. यहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि देंगी. उसके बाद वापस लौट कर राज भवन आएंगी. मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति सीधा एयरपोर्ट जाएंगी. वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsJharkhand sthapna diwasDraupdi murmuPresident draupdi murmu in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.