✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची ICAR-NISA के शताब्दी समारोह पर किसानों के हित में की बात, कहा- झारखंड से है विशेष लगाव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 20, 2024,
Updated: 8:13 PM

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत की सरकार किसानों के लिए बहुत काम कर रही है.पीएम किसान सम्मान योजना से किसानों को छोटे-छोटे खर्च को पूरा करने में मदद मिलती है. आज कृषि कार्य में तकनीक का भी बेहतर प्रयोग हो रहा है. हम लगातार कृषि क्षेत्र में विकास कर रहे हैं लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी जिसका दूसरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर है,के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने यह उद्गार व्यक्त किया. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी कृषि कार्य पर निर्भर करती है. इसलिए केंद्र और राज्य सरकार किसानों को ध्यान में रखकर योजना बनाती है. किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वह संबोधन आ गया चर्चा में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार की शाम रांची पहुंचीं. उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया रांची के नामकुम स्थित आईसीएआर परिसर पहुंची. यहां पर उन्होंने शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए. अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अपने राज्यपाल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस राज्य में जन सेवा की है. इसलिए इस राज्य से उनका बड़ा लगाव है. उन्होंने कहा कि झारखंड आना उनके लिए एक तीर्थ स्थल जैसा है. उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह से भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा भी लगवाया. राष्ट्रपति के इस संबोधन पर खूब तालियां बजी. इस कार्यक्रम राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी किसानों के प्रति ईमानदारी से काम करने की जरूरत पर बोल दिया. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsPresident Draupadi MurmuPresident Draupadi Murmu jharkhand visitICAR ranchiCentenary celebrationsDraupadi Murmu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.