✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, सीयूजे में थोड़ी देर में शुरू होगा दीक्षांत समारोह, 58 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:55:55 PM

रांची (TNP Desk) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गईं हैं. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति बुधवार को रांची आईं हैं. रांची पहुंचने के बाद राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. वही डीजीपी, मुख्य सचिव, रांची उपायुक्त सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बताया जाता है कि सीयूजे में थोड़ी देर में दीक्षांत समारोह शुरू हो जायेगा. वहीं एयरपोर्ट से लेकर विश्वविद्यालय तक भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान मौजूद हैं.

सीयूजे के सभागार में होगा तीसरा दीक्षांत समारोह

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड का तीसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को सीयूजे के सभागार में होगा. राष्ट्रपति के आगमन से पहले सीयूजे ने तैयारी पूरी कर ली थी. मंगलवार को कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में तैयारियों का जायजा लिया गया.

नो फ्लाइंग जोन घोषित

कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा की दुरुस्त व्यवस्था की गई है. नो फ्लाइंग जोन के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है. सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सीयूजे मनातू परिसर में बैठक की. केवल आंतरिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि सीयूजे में बाह्य स्तर पर भी तैयारी कर ली गई है.

इन छात्रों को मिलेगा मेडल

सीयूज के तीसरे दीक्षांत समारोह में तीन छात्रों को चांसलर मेडल, 58 छात्रों को गोल्ड मेडल और 29 को पीएचडी डिग्री प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम की शुरुआत 11ः50 बजे से होगी. चांसलर प्रो. जय प्रकाश लाल, कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी दीप्तिमयी दीक्षित संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे. अकादमिक जुलूस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद राष्ट्रपति अकादमिक जुलूस में शामिल होंगी. अकादमिक जुलूस के डायस पर आगमन और राष्ट्रगान के बाद चांसलर द्वारा दक्ष समारोह आरंभ करने की आज्ञा दी जाएगी.

Tags:President Draupadi Murmu reached RanchiPresident Draupadi Murmu in Ranchipresident droupadi murmupresident droupadi murmu in jharkhanddroupadi murmupresident murmupresident droupadi murmu in ranchidroupadi murmu jharkhand visitdraupadi murmudraupadi murmu newspresident draupadi murmudraupadi murmu presidentdroupadi murmu in ranchipresident droupadi murmu ranchi visitdroupadi murmu in jharkhandpresident of indiapresident draupadi murmu in jharkhandnda president candidate draupadi murmudroupadi murmu visit jharkhandCUJCentral University of JharkhandCM Champai Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.