✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहली विदेश यात्रा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रवाना, जानें सूरीनाम जाने के पीछे की बड़ी वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:48:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पहली विदेश यात्रा पर 6 दिनों के लिए रवाना हुई हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुरीनाम जाएंगी. उसके बाद वहां से सर्बिया जाएंगी. अब जानिए कि वह सूरीनाम की यात्रा पर क्यों कर रही हैं.

4 से 6 जून तक द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम में रहेंगी

सूरीनाम एक छोटा देश है. संप्रभुता संपन्न यह देश दक्षिण अमेरिकी महादेश के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित है. इस देश के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां गई हैं. 4 से 6 जून तक द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम में रहेंगी. 7 जून को राष्ट्रपति सर्बिया जाएंगी.

‌‌ ये है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सूरीनाम जाने की एक बड़ी वजह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सूरीनाम जाने की एक बड़ी वजह आपको बताते हैं. लगभग डेढ़ सौ साल पहले भारत के लोग यहां गये थे. 5 जून को सुरीनाम की राजधानी में इस मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. जिसमे राष्ट्रपति को बतौर मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है. सूरीनाम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं. राष्ट्रपति के साथ खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी भी साथ गई हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जून को सर्बिया जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जून को सर्बिया जाएंगी. सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिफ ने उन्हें आमंत्रित किया है. यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. फिलहाल कोसोवो को लेकर वहां कुछ प्रदर्शन हो रहे हैं. लेकिन इस प्रदर्शन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम पर असर नहीं पड़ेगा.सर्बिया की सरकार ने ऐसा आश्वासन दिया है.

Tags:President Draupadi MurmuPresidentDraupadi MurmuMurmuleaves for first foreign tripforeign tripforeigntripknow the main reasonmain reasonbehind going to Surinamegoing to SurinameSuriname

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.