✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आगमन आज, जानिए क्या है कार्यक्रम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 11:15:10 AM

रांची (RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी. यह उनके राष्ट्रपति बनने के बाद शहर में दूसरा दौरा है. इससे पहले उन्होंने 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर का दौरा किया था. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरा शहर सज-धज कर तैयार है. वे दोपहर 12 बजे भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

कदमा में भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण
राष्ट्रपति दोपहर 12:20 बजे कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान वे लगभग 2 घंटे 10 मिनट वहीं रहेंगी. मंदिर के भूमि पूजन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद जूबा मांझी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम की विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, और टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन भी उपस्थित रहेंगे.
राष्ट्रपति यहां भोग ग्रहण करेंगी और आम लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी होगी.

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम
दोपहर 2:30 बजे कदमा से सड़क मार्ग द्वारा बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति दोपहर 2:50 बजे कॉलेज पहुंचेंगी और लगभग 30 मिनट वहां रहेंगी. इस दौरान वे छात्रों से मिलेंगी, दो छात्रों के सवालों के जवाब देंगी और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस अवसर पर कॉलेज में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स सेंटर और फूड कोर्ट के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी, जो उनके नाम पर बनाया जाएगा.

रांची होते हुए दिल्ली प्रस्थान
राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगी. जमशेदपुर में लगभग तीन घंटे 50 मिनट ठहरने के बाद वे दोपहर 3:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 3:50 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगी. उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

इस कार्यक्रम में झारखंड के कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे, जिनमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद जोबा मांझी, सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक सरयू राय व पूर्णिमा साहू शामिल हैं.

Tags:ranchiranchi updatepresident draupadi murmuPresident Draupadi Murmu arrives in Jharkhand todaypresident draupadi murmu visit to jharkahndlatest newsbig newstop newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.