✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में एक बार फिर से खून की होली खेलने की तैयारी! इस बार खतरे में है विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की जिंदगी, देखिये यह रिपोर्ट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:34:33 PM

धनबाद(DHANBAD): अभी झारखंड पुलिस बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं पायी थी कि अपराधियों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की हत्या की साजिश रच दी.

इस मामले को विधान सभा में उठाते हुए बरही विधायक अकेला यादव ने सरकार से उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, अकेला यादव ने कहा है कि पूर्णिमा नीरज सिंह की जिंदगी को गंभीर खतरा है, उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है.

पूर्णिमा नीरज सिंह का चालक अपराधियों को दे रहा था टिप्स

दरअसल खबर यह आयी है कि पूर्णिमा नीरज सिंह का चालक अजय रवानी ही उनके दुश्मनों की सम्पर्क में था. वह पूर्णिमा नीरज सिंह की हर गतिविधि की जानकारी उनके दुश्मनों तक पहुंचा रहा था, दावा यह भी किया जा रहा है कि वह चालक तो पूर्णिमा नीरज सिंह का था, लेकिन वह काम गैंगस्टर अमन सिंह और प्रिंस खान के लिए काम कर रहा था. वह पूर्णिमा नीरज सिंह के कार्यक्रमों का वीडियो फुटेज अमन सिंह को शेयर करता रहता था, इस सच्चाई को सामने आते ही पुलिस के होश उड़ गये हैं, पुलिस ने भी दावा किया है कि अपराधियों के द्वारा धनबाद में एक बार फिर से खून की होली खेलने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, लेकिन एन वक्त यह सूचना हाथ लग गयी. जिसके कारण मामले का पर्दाफाश हो गया.

पति की मौत के बाद पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजनीति में बढ़ाया कदम

यहां हम बता दें कि पूर्णिमा नीरज सिंह अपने पति नीरज सिंह की हत्या के बाद राजनीति में सक्रिय हुई, नीरज सिंह को आज से करीबन शाम के सात बजे गोलियों से भून दिया गया था, दावा किया जाता है कि उनके काफिले पर करीबन सौ राउंड फायरिंग की गयी थी. जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. नीरज सिंह की हत्या का आरोप उनके चचेरे भाई और झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह पर लगा था. इस मामले में संजीव सिंह अभी भी जेल में बंद है.

संजीव सिंह के भाई राजीव रंजन सिंह को भी गोलियों से भूना गया था

यहां यह भी बता दें कि नीरज सिंह की हत्या के पहले संजीव सिंह के भाई राजीव रंजन सिंह की हत्या की गयी थी, हालांकि उनकी लाश आज तक नहीं मिली,  जिसके बाद ही दोनों परिवारों के बीच खून की होली खेली जाती रही है. मौका मिलते ही दोनों ही ओर से एक दूसरे को शिकार बना लिया जाता है.

कोल किंग सूर्य देव सिंह के परिवार से है इन दोनों का संबंध

ध्यान रहे कि संजीव सिंह के पिता सूर्य देव सिंह धनबाद में कोल किंग के नाम से मशहूर थें, संजीव सिंह की मां कुंती सिंह भी झरिया की विधायक रह चुकी हैं. अब इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक बनी हैं.  

Tags:MLA Purnima Neeraj Singh is in dangerHoli of blood once again in Dhanbadनीरज सिंहसंजीव सिंह

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.