✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में आधार सेवा व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, विशेष शिविर लगाने के निर्देश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 8:00:48 PM

पलामू (PALAMU): जिले में आधार सेवाओं को सुलभ और मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है. ग्रामीण इलाकों में आधार पंजीकरण और अपडेट की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब व्यवस्था को दुरुस्त करने के बात कही है. ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस जरूरी पहचान से वंचित न रह जाए.

इसी कड़ी में गुरुवार को उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्रों की उपलब्धता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गयी.

उप विकास आयुक्त ने जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) उदय प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधार सेवाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि जिन नागरिकों का अब तक आधार नहीं बना है, उनकी सूची तैयार कर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं.

बैठक के दौरान प्रखंडों में आधार केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि पांडु प्रखंड में आधार से संबंधित कार्य बंद है. इस पर डीडीसी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि नया कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त कर आधार सेवा को जल्द शुरु कराया जाए. साथ ही सीएससी मैनेजर को बंद पड़े सभी यूसीएल किट को एक माह के भीतर चालू कराने का निर्देश दिया गया.

उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट कार्य में तेजी लाने तथा इसे शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. छतरपुर डाक उपघर में कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण आधार कार्य बंद रहने की जानकारी मिलने पर जेम पोर्टल के माध्यम से नया कंप्यूटर क्रय कर कार्य प्रारंभ करने की बात कही गयी.

बैठक में प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सह संयोजक जिला आधार निगरानी समिति प्रीति किस्कू, सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, यूआईडीआई क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर, सीएससी मैनेजर तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Tags:Aadhaar services in PalamuPalamuAadhaar enrollment ruralAadhaar update centersAadhaar registrationAadhaar updateUIDAI services ruralDigital identity services

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.